Wednesday, 10 May 2017

Hindi jokes - दोस्त को जरा ज्यादा लग गयी और मेरे सामने इमोशनल हो के रोने लगा

*कल रात एक दोस्त को जरा ज्यादा लग गयी और मेरे सामने इमोशनल हो के रोने लगा।*

*मैं:-* अबे क्या हुआ.?

*दोस्त:-* यार मेने अपनी बीबी को बड़े धोख़े दिये हैं
में बहुत खराब हूँ।

*मैं:-* अबे तो मेरे सामने रोने से क्या फायदा, घर जाके भाभी से माफ़ी मांग ले ना।

*दोस्त मेरी बात मान कर घर गया*

*दोस्त :-* सुनो मैने तुम्हे धोखा दिया है पर आगे से ऐसा नही करूँगा।

*पत्नी:-* एक शर्त पर माफ़ करुँगी पहले उस कलमुँही का नाम बताओ।

*दोस्त:-* नही नाम नही बता सकता।

*पत्नी:-* जरूर वह पिछली गली की सुनीता होगी बड़ी चालू है....

*दोस्त:-*नही वो नही है।

*पत्नी:-* तो जरूर आगे मोड़ वाली रजनी होगी...उसके बड़े चर्चे है मोहल्ले में....

*दोस्त:-* नही।

*पत्नी :-* ओह तो वो आगे चौराहे वाली सलोनी ही होगी अभी कल ही पता चला है कई लोगों का आना जाना है उसके यहाँ....

*दोस्त :-* में नही बता सकता।

*पत्नी :-* तो जाओ माफ़ी भी नही मिलेगी।

*दोस्त जब दूसरे दिन मेरा पास आया तो मैने पूछा मिल गयी माफ़ी ?*

*दोस्त :-* माफ़ी तो नही मिली पर तीन ऐसी लड़कियों का पता चल गया है जो आराम से पट सकती हैं।

😜😂😜😂

Subscribe

loading...

Ad