Showing posts with label rista. Show all posts
Showing posts with label rista. Show all posts

Wednesday, 20 January 2016

कामवाली - kaam wali



एक राजमहल में कामवाली और उसका बेटा काम करते थे. एक दिन राजमहल में कामवाली के बेटे को हीरा मिलता है. वो माँ को बताता है.
कामवाली होशियारी से वो हीरा बाहर फेककर कहती है ये कांच है हीरा नहीं.कामवाली घर जाते वक्त चुपके से वो हीरा उठाके ले जाती है.
वह सुनार के पास जाती है...
सुनार समझ जाता है इसको कही मिला होगा, ये असली या नकली पता नही इसलिए पुछने आ गई.
सुनार भी होशियारी सें वो हीरा बाहर फेंक कर कहता है
ये कांच है हीरा नहीं.
कामवाली लौट जाती है.
सुनार वो हीरा चुपके सेे उठाकर जौहरी के पास ले जाता है, जौहरी हीरा पहचान लेता है. अनमोल हीरा देखकर उसकी नियत बदल जाती है. वो भी हीरा बाहर फेंक कर कहता है ये कांच है हीरा नहीं.
जैसे ही जौहरी हीरा बाहर फेंकता है...
उसके टुकडे टुकडे हो जाते है.
यह सब एक राहगीर निहार रहा था...
वह हीरे के पास जाकर पूछता है... कामवाली और सुनार ने दो बार तुम्हे फेंका... तब तो तूम नही टूटे... फिर अब कैसे टूटे?
हीरा बोला....
कामवाली और सुनार ने दो बार मुझे फेंका
क्योंकि...
वो मेरी असलियत से अनजान थे.
लेकिन....
जौहरी तो मेरी असलियत जानता था... तब भी उसने मुझे बाहर फेंक दिया... यह दुःख मै सहन न कर सका... इसलिए मै टूट गया .....
ऐसा ही...
हम मनुष्यों के साथ भी होता है !!!
जो लोग आपको जानते है, उसके बाबजूद भी आपका दिल दुःखाते है तब यह बात आप सहन नही कर पाते....!
इसलिए....
कभी भी अपने स्वार्थ के लिए करीबियों का दिल ना तोड़ें...!!!
हमारे आसपास भी... बहुत से लोग... हीरे जैसे होते है !
उनकी दिल और भावनाओं को .. कभी भी मत दुखाएं...
और ना ही...
उनके अच्छे गुणों के टुकडे करिये...!!

Tuesday, 19 January 2016

जब प्यार किसी से होता है



ब प्यार किसी से होता है
हर दर्द दवा बन जाता है
क्या चीज मुहब्बत होती है
एक शख्स खुदा बन जाता है
ये लब चाहे खामोश रहें
आँखों से पता चल जाता है
कोई लाख छुपा ले इश्क मगर
दुनिया को पता चल जाता है
जब इश्क का जादू चलता है
सेहरा में फूल खिल जाता है
जब कोई दिवाना मचलता है
तब ताजमहल बन जाता है
🌹🌹🌹🌹






प्यार की कश्ती में सोच समझ कर सवार होना जब ये चलती है तो किनारा नहीं मिलता और जब डूबती है तो सहारा नहीं मिलता

🌹🌹🌹🌹

"कर लेती हूँ बर्दाश्त हर दर्द इसी आस के साथ.. की खुदा नूर भी बरसाता है ... आज़माइशों के बाद"

🌹🌹🌹🌹


मै सूरज के साथ रहकर भी भूली नहीं अदब.....
लोग जुगनू का साथ पाकर मगरूर हो गये...

Friday, 15 January 2016

Bank loan



बैंक से फोन आया और मुझसे कहा कि आप 6000/रू महीना भरते रहो, रिटायर मेंट के वक्त आपको 1 करोड़ मिलेंगे।
;

.
मैंने कहा – प्लान को उल्टा कर दो।
.
आप मुझे अभी 1 करोड़ रू दे दो। फिर हर महीने 12000/रू लेते रहना मेरे मरने तक।
बैक वालों ने फोन काट दिया।
.
मैंने कुछ गलत कहा क्या…

जरूरत



दुनियां से बात करने के लिये फोन की जरूरत होती है !
और प्रभु से बात करने के लिये मौन की जरूरत होती है।।

फोन से बात करने पर बिल देना पड़ता है ,
और ईश्वर से बात करने पर दिल देना पड़ता है।


"माया" को चाहने वाला, "बिखर" जाता है."
भगवान को चाहने वाला, "निखर" जाता है..

🌹🌹🌹🌹

'रिश्ते’ और ‘रास्ते’ के बीच,
एक अजीब रिश्ता होता है।
कभी 'रिश्तों'से 'रास्ते'मिल जाते है,
और
कभी 'रास्तो' में 'रिश्ते' बन जाते हैं!
इसीलिए चलते रहिये और रिश्ते
निभाते रहिये .......
खुशियाँ तो चन्दन की तरह होती हैं, दुसरे के
माथे पे लगाओ तो अपनी उंगलियाँ भी महक
जाती हैं।।

Subscribe

loading...

Ad