Showing posts with label WhatsApp” ने कमाल कर दिया !! hindi jokes. Show all posts
Showing posts with label WhatsApp” ने कमाल कर दिया !! hindi jokes. Show all posts

Monday, 16 May 2016

WhatsApp” ने कमाल कर दिया !!

जोड़ दिये सब टूटे रिश्ते,
बरसों पहले छूटे रिश्ते !
फ़ैमिली को परिवार कर दिया,
“WhatsApp” ने कमाल कर दिया !!
स्कूल के सब यार मिल गए,
यादों के अंबार मिल गए!
खुशियों भरा संसार कर दिया,
“WhatsApp” ने कमाल कर दिया !!
सेंस ऑफ़ ह्यूमर तेज हो गया,
भोंदू भी अंग्रेज हो गया !
कॉपी पेस्ट का जाल कर दिया,
“WhatsApp” ने कमाल कर दिया !!
पांचवी फ़ेल भी लॉयर बन गया,
हर कोई क्रिकेट अंपायर बन गया !
संसद सा माहौल कर दिया,
“WhatsApp” ने कमाल कर दिया !
बीवी फोन में बिजी हो गई,
पति भी इसमें कहीं खो गए,
लड़ना-झगड़ना बंद कर दिया
“WhatsApp” ने कमाल कर दिया


Subscribe

loading...

Ad