Showing posts with label hindi motivational story. Show all posts

Sunday, 19 February 2017

Hindi Motivational story - भगवान से न जाने क्या मांग रहा था।

एक 5 - 6 साल का मासूम - सा बच्चा अपनी छोटी बहन को लेकर मंदिर के एक तरफ कोने में बैठा हाथ जोडकर भगवान से न जाने क्या मांग रहा था। कपड़े में मैल लगा हुआ था मगर निहायत साफ, उसके नन्हे - नन्हे से गाल आँसूओं से भीग चुके थे। बहुत लोग उसकी तरफ आकर्षित थे और वह बिल्कुल अनजान अपने भगवान से बातों में लगा हुआ था।
जैसे ही वह उठा एक अजनबी ने बढ़कर उसका नन्हा - सा हाथ पकड़ा और पूछा : - "क्या मांगा भगवान से"..
बच्चे ने कहा : - "मेरे पापा मर गए हैं उनके लिए स्वर्ग, मेरी माँ रोती रहती है उनके लिए सब्र, मेरी बहन मेरी माँ से कपडे सामान मांगती है उसके लिए पैसे"।
उस आदमी ने फिर पूछा - "तुम स्कूल जाते हो?" (अजनबी का सवाल स्वाभाविक - सा सवाल था।)
बच्चे ने कहा : - हाँ जाता हूँ।
उस आदमी ने फिर पूछा - किस क्लास में पढ़ते हो?
बच्चे ने कहा : - नहीं अंकल पढ़ने नहीं जाता, मां चने बना देती है वह स्कूल के बच्चों को बेचता हूँ। बहुत सारे बच्चे मुझसे चने खरीदते हैं, हमारा यही काम - धंधा है।
बच्चे का एक एक शब्द मेरी रूह में उतर रहा था ।
उस आदमी ने फिर पूछा - "तुम्हारा कोई रिश्तेदार है"
बच्चे ने कहा : - पता नहीं, माँ कहती है गरीब का कोई रिश्तेदार नहीं होता है। मेरी माँ झूठ नहीं बोलती, ... पर अंकल, मुझे लगता है मेरी माँ कभी कभी झूठ बोलती है, जब हम खाना खाते हैं हमें देखती रहती है... जब कहता हूँ - माँ तुम भी खाओ, तो कहती है मैने खा लिया था, उस समय लगता है झूठ बोलती है।
उस आदमी ने कहा - बेटा अगर तुम्हारे घर का खर्च मिल जाए तो पढाई करोगे ?
बच्चे ने कहा : - "बिल्कुलु नहीं"
उस आदमी ने फिर पूछा - "क्यों"
बच्चे ने कहा : - पढ़ाई करने वाले, गरीबों से नफरत करते हैं अंकल, हमें किसी पढ़े हुए ने कभी नहीं पूछा, बस पास से गुजर जाते हैं।
यह सुनकर अजनबी हैरान भी था और शर्मिंदा भी।
बच्चे ने कहा : - "हर दिन इस मंदिर में आता हूँ, कभी किसी ने नहीं पूछा - यहाँ सब आने वाले मेरे पिताजी को जानते थे - मगर हमें कोई नहीं जानता।
यह कहकर बच्चा जोर-जोर से रोने लगा और बोला - अंकल जब बाप मर जाता है तो सब अजनबी क्यों हो जाते हैं?
उस आदमी के पास इसका कोई जवाब नही था, उस बच्चे के सवाल का जवाब देना मुश्किल भी था। ऐसे कितने मासूम होंगे जो हसरतों से घायल हैं। बस एक कोशिश कीजिये और अपने आसपास ऐसे ज़रूरतमंद यतीमों, बेसहाराओ को ढूंढिये और उनकी मदद किजिए ..... मंदिर मे सीमेंट या अन्न की बोरी देने से पहले अपने आस - पास किसी गरीब को देख लेना शायद उसको आटे की बोरी की ज्यादा जरुरत हो।
इसे पढके यदि आपको लगे कि देश में मदद करने वालों कि ज्यादा जरूरत है तो सब काम छोडकर ये मेसेज कम से कम दो गुरुप मे जरुर डाल दीजिये। शायद किसी ग्रुप में कोई ऐसा देवता इन्सान मिल जाएँ जो ऐसे बच्चों का भगवान बन जाए।
क्या आपने कभी किसी गरीब बेसहारा की आँखों मे आँखें डालकर देखा है? यदि नहीं तो अब देखिये... आपको क्या महसूस होता है उसे समझिये। अब तक आपने बहुत से फोटो या विडियो भेजे होंगे लेकिन आज ये पोस्ट कम से कम एक या दो गुरुप मे जरुर डाले और यदि हो सके तो अपने सभी groups में भेजिये।
दोस्तों अक्सर ऐसे लोग आपने देखें होंगे जो कहते है कि - "हम 2 - 4 के बदलने से समाज नहीं बदलेगा"। दोस्तों यदि आपने ये सोचकर हार मान ली तो समाज कैसे बदलेगा। दोस्तों बिना कोशिश किए ही आपने निर्णय ले लिया. एक बार कोशिश तो करके देखिये। समाज जरुर बदलेगा सबसे पहले आप अपने आपको बदल लीजिये।
----------------------------------------------------------------------------------------------
hindi jokes, comedy jokes, funny jokes, Funniest Boy Girl Jokes,Solid Bheja Fry Funny Hindi Jokes, Jokes in Hindi, Student Teacher Joke In Hindi, santa banta jokes, santa banta funny jokes, Latest Hindi Double mean Jokes for Whatsapp, hindi jokes, comedy jokes, funny jokes, attitude jokes, attitude whatsapp status, funny romantic shayari sms pic, unny photos for facebook in hindi Funny And Amazing Pictures on Funny Pictures Jokes In Hindi For Facebook, FUNNY QUOTES FOR FB IN HINDI on Funny Images With Hindi Quotes For Facebook, Funny hindi jokes,Funny Jokes Quotes,Funny pictures quotes,funny hindi jokes,funny food,funny happy birthday,christmas funny facts,christmas wishes greetings,christmas wishes messages,christmas picture pose ideas,christmas theme,christmas tree picture,2010, Crazy Funny Pictures Jokes In Hindi, Funny Mobile SMS Jokes in Hindi Pictures, best hindi jokes hindi jokes pics latest hindi jokes marwadi jokes hindi pathan jokes hindi, funny hindi picture jokes facebook wallpaper, Funny Mobile SMS Jokes in Hindi Picture, Here very Funny Winter Jokes in hindi. Get here Populer and Latest Thand Jokes in hindi font, Summer Season Jokes in Hindi, Funny Joke in Hindi, Hindi Jokes, Cricket Funny Jokes in Hindi, Funny Hindi Joke on Boy, Funny Girlfriend Hindi Jokes,Hindi Jokes For Facebook Friends | Hindi Jokes, Girlfriend and Boyfriend are always part of comedy, so here are some jokes on boyfriend girlfriend., Pati-Patni or Kabutar Joke in Hindi, Boy and Girl Hindi Joke Picture, हिंदी जोक्स : चुटकुले – Jokes in Hindi – Very Funny Hindi Jokes, santa jokes, sali jokes, funny jokes, April Fools Day Jokes in Hindi For Whatsapp, Solid Bheja Fry Funny Hindi Jokes, Desi Jokes in Hindi for Whatsapp and FB Friends, Funny Mobile SMS Jokes in Hindi Pictures, Bhojpuri Album Mp3 Songs Download, Bhojpuri Album Mp3 Songs Free Download, Free Bhojpuri Mp3, Bhojpuri New Mp3, Bhojpuri Mp3 Songs, Bhojpuri Song, Bhojpuri Album Mp3,Bhojpuri Holi Mp3 Songs,Bhojpuri Navratri Mp3, Bhojpuri Songs Download, bhojpuri dj songs, bhojpuri gana, bhojpuri music, Download Bhojpuri Mp3, Bhojpuri Video, Bhojpuri Mp3 Songs, Bhojpuri Full Movie, Bhojpuri Mp4, 3gp, Full HD Video, Bhojpuri Movie Mp3 Songs, Bhojpur, Bhojpuri,Free Bhojpuri Mp3, Bhojpuri Mp3, Bhojpuri Song, Bhojpuri Mp3 Song, Bhojpurimp3, Bhojpuri gana, bhojpuri songs free download, Download bhojpuri song, bhojpuri mp3, mp3 bhojpuri song, bhojpuri movie songs and watch bhojpuri video song, bhojpuri video, bhojpuri hot song, bhojpuri ..

Friday, 17 February 2017

Hindi Motivational Story - सांसारिक सुख

Image result for man hanging in well

एक इंसान घने जंगल में भागा जा रहा था।
.
शाम हो गई थी।
.
अंधेरे में कुआं दिखाई नहीं दिया और वह
उसमें गिर गया।
.
गिरते-गिरते कुएं पर झुके पेड़ की एक डाल
उसके हाथ में आ गई। जब उसने नीचे झांका,
तो देखा कि कुएं में चार अजगर मुंह खोले उसे
देख रहे हैं |
.
जिस डाल को वह पकड़े हुए था, उसे दो चूहे
कुतर रहे थे।
.
इतने में एक हाथी आया और पेड़ को जोर-
जोर से हिलाने लगा।
.
वह घबरा गया और सोचने लगा कि हे
भगवान अब क्या होगा ?
.
उसी पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा
था।
.
हाथी के पेड़ को हिलाने से मधुमक्खियां
उडऩे लगीं और शहद की बूंदें टपकने लगीं।
.
एक बूंद उसके होठों पर आ गिरी। उसने
प्यास से सूख रही जीभ को होठों पर फेरा,
तो शहद की उस बूंद में गजब की मिठास
थी।
.
कुछ पल बाद फिर शहद की एक और बूंद उसके
मुंह में टपकी।
.
अब वह इतना मगन हो गया कि अपनी
मुश्किलों को भूल गया।
.
तभी उस जंगल से शिव एवं पार्वती अपने
वाहन से गुजरे।
.
पार्वती ने शिव से उसे बचाने का अनुरोध
किया।
.
भगवान शिव ने उसके पास जाकर कहा - मैं
तुम्हें बचाना चाहता हूं। मेरा हाथ पकड़
लो।
उस इंसान ने कहा कि एक बूंद शहद और चाट
लूं, फिर चलता हूं।
.
एक बूंद, फिर एक बूंद और हर एक बूंद के बाद
अगली बूंद का इंतजार।
.
आखिर थक-हारकर शिवजी चले गए।
.
मित्रों..
वह जिस जंगल में जा रहा था,
.
.
वह जंगल है दुनिया,
.
.
अंधेरा है अज्ञान
.
.
पेड़ की डाली है आयु
.
.
दिन-रात दो चूहे उसे कुतर रहे हैं।
.
.
घमंड मदमस्त हाथी पेड़ को उखाडऩे में
लगा है।
.
.
शहद की बूंदें सांसारिक सुख हैं, जिनके
कारण मनुष्य खतरे को भी अनदेखा कर देता
है.....।
.
यानी,
सुख की माया में खोए मन को भगवान भी
नहीं बचा सकते......।

----------------------------------------------------------------------------------------------
hindi jokes, comedy jokes, funny jokes, Funniest Boy Girl Jokes,Solid Bheja Fry Funny Hindi Jokes, Jokes in Hindi, Student Teacher Joke In Hindi, santa banta jokes, santa banta funny jokes, Latest Hindi Double mean Jokes for Whatsapp, hindi jokes, comedy jokes, funny jokes, attitude jokes, attitude whatsapp status, funny romantic shayari sms pic, unny photos for facebook in hindi Funny And Amazing Pictures on Funny Pictures Jokes In Hindi For Facebook, FUNNY QUOTES FOR FB IN HINDI on Funny Images With Hindi Quotes For Facebook, Funny hindi jokes,Funny Jokes Quotes,Funny pictures quotes,funny hindi jokes,funny food,funny happy birthday,christmas funny facts,christmas wishes greetings,christmas wishes messages,christmas picture pose ideas,christmas theme,christmas tree picture,2010, Crazy Funny Pictures Jokes In Hindi, Funny Mobile SMS Jokes in Hindi Pictures, best hindi jokes hindi jokes pics latest hindi jokes marwadi jokes hindi pathan jokes hindi, funny hindi picture jokes facebook wallpaper, Funny Mobile SMS Jokes in Hindi Picture, Here very Funny Winter Jokes in hindi. Get here Populer and Latest Thand Jokes in hindi font, Summer Season Jokes in Hindi, Funny Joke in Hindi, Hindi Jokes, Cricket Funny Jokes in Hindi, Funny Hindi Joke on Boy, Funny Girlfriend Hindi Jokes,Hindi Jokes For Facebook Friends | Hindi Jokes, Girlfriend and Boyfriend are always part of comedy, so here are some jokes on boyfriend girlfriend., Pati-Patni or Kabutar Joke in Hindi, Boy and Girl Hindi Joke Picture, हिंदी जोक्स : चुटकुले – Jokes in Hindi – Very Funny Hindi Jokes, santa jokes, sali jokes, funny jokes, April Fools Day Jokes in Hindi For Whatsapp, Solid Bheja Fry Funny Hindi Jokes, Desi Jokes in Hindi for Whatsapp and FB Friends, Funny Mobile SMS Jokes in Hindi Pictures, Bhojpuri Album Mp3 Songs Download, Bhojpuri Album Mp3 Songs Free Download, Free Bhojpuri Mp3, Bhojpuri New Mp3, Bhojpuri Mp3 Songs, Bhojpuri Song, Bhojpuri Album Mp3,Bhojpuri Holi Mp3 Songs,Bhojpuri Navratri Mp3, Bhojpuri Songs Download, bhojpuri dj songs, bhojpuri gana, bhojpuri music, Download Bhojpuri Mp3, Bhojpuri Video, Bhojpuri Mp3 Songs, Bhojpuri Full Movie, Bhojpuri Mp4, 3gp, Full HD Video, Bhojpuri Movie Mp3 Songs, Bhojpur, Bhojpuri,Free Bhojpuri Mp3, Bhojpuri Mp3, Bhojpuri Song, Bhojpuri Mp3 Song, Bhojpurimp3, Bhojpuri gana, bhojpuri songs free download, Download bhojpuri song, bhojpuri mp3, mp3 bhojpuri song, bhojpuri movie songs and watch bhojpuri video song, bhojpuri video, bhojpuri hot song, bhojpuri ..

Thursday, 16 February 2017

Hindi MOtivational Story - Black Spot

*ब्लैक स्पाट*
एक दिन एक प्रोफ़ेसर अपनी क्लास में आते ही बोला, “चलिए, surprise test के लिए तैयार हो जाइये।
सभी स्टूडेंट्स घबरा गए…कुछ किताबों के पन्ने पलटने लगे तो कुछ सर के दिए नोट्स जल्दी-जल्दी पढने लगे।
“ये सब कुछ काम नहीं आएगा….”, प्रोफेसर मुस्कुराते हुए बोले, “ मैं question paper आप सबके सामने रख रहा हूँ, जब सारे पेपर बट जाएं तभी आप उसे पलट कर देखिएगा।”
पेपर बाँट दिए गए।
“ठीक है! अब आप पेपर देख सकते हैं!”, प्रोफेसर ने निर्देश दिया।
अगले ही क्षण सभी question paper को निहार रहे थे, पर ये क्या इसमें तो कोई प्रश्न ही नहीं था! था तो सिर्फ वाइट पेपर पर एक ब्लैक स्पॉट!
ये क्या सर, इसमें तो कोई question ही नहीं है?, एक छात्र खड़ा होकर बोला।
प्रोफ़ेसर बोले, “जो कुछ भी है आपके सामने है, आपको बस इसी को एक्सप्लेन करना है… और इस काम के लिए आपके पास सिर्फ 10 मिनट हैं…चलिए शुरू हो जाइए…”
स्टूडेंट्स के पास कोई चारा नहीं था…वे अपने-अपने answers लिखने लगे।
समय ख़त्म हुआ, प्रोफेसर ने answer sheets collect कीं और बारी-बारी से उन्हें पढने लगे।
लगभग सभी ने ब्लैक स्पॉट को अपनी-अपनी तरह से समझाने की कोशिश की थी लेकिन किसी ने भी उस स्पॉट के चारों ओर मौजूद white space के बारे में बात नहीं की थी।
प्रोफ़ेसर गंभीर होते हुए बोले, “इस टेस्ट का आपके academics से कोई लेना-देना नहीं है और ना ही मैं इसके कोई मार्क्स देने वाला हूँ…. इस टेस्ट के पीछे मेरा एक ही मकसद है….मैं आपको जीवन की एक अद्भुत सच्चाई बताना चाहता हूँ…
देखिये…इस पूरे पेपर का 99% हिस्सा सफ़ेद है…लेकिन आप में से किसी ने भी इसके बारे में नहीं लिखा और अपना 100% answer सिर्फ उस एक चीज को explain करने में लगा दिया जो मात्र 1% है… और यही बात हमारे life में भी देखने को मिलती है… समस्याएं हमारे जीवन का एक छोटा सा हिस्सा होती हैं, लेकिन हम अपना पूरा ध्यान इन्ही पर लगा देते हैं…कोई दिन रात अपने looks को लेकर परेशान रहता है तो कोई अपने करियर को लेकर चिंता में डूबा रहता है तो कोई और बस पैसों का रोना रोता रहता है।
क्यों नहीं हम अपनी blessings को count करेक खुश होते हैं… क्यों नहीं हम पेट भर खाने के लिए भगवान को थैंक्स कहते हैं…क्यों नहीं हम अपनी प्यारी सी फॅमिली के लिए शुक्रगुजार होते हैं….क्यों नहीं हम लाइफ की उन 99% चीजों की तरफ ध्यान देते हैं जो सचमुच हमारे जीवन को अच्छा बनाती हैं।
तो चलिए आज से हम life की problems को ज़रुरत से ज्यादा seriously लेना छोडें और जीवन की छोटी-छोटी खुशियों को enjoy करना सीखें ….तभी हम ज़िन्दगी को सही मायने में जी पायेंगे

----------------------------------------------------------------------------------------------
hindi jokes, comedy jokes, funny jokes, Funniest Boy Girl Jokes,Solid Bheja Fry Funny Hindi Jokes, Jokes in Hindi, Student Teacher Joke In Hindi, santa banta jokes, santa banta funny jokes, Latest Hindi Double mean Jokes for Whatsapp, hindi jokes, comedy jokes, funny jokes, attitude jokes, attitude whatsapp status, funny romantic shayari sms pic, unny photos for facebook in hindi Funny And Amazing Pictures on Funny Pictures Jokes In Hindi For Facebook, FUNNY QUOTES FOR FB IN HINDI on Funny Images With Hindi Quotes For Facebook, Funny hindi jokes,Funny Jokes Quotes,Funny pictures quotes,funny hindi jokes,funny food,funny happy birthday,christmas funny facts,christmas wishes greetings,christmas wishes messages,christmas picture pose ideas,christmas theme,christmas tree picture,2010, Crazy Funny Pictures Jokes In Hindi, Funny Mobile SMS Jokes in Hindi Pictures, best hindi jokes hindi jokes pics latest hindi jokes marwadi jokes hindi pathan jokes hindi, funny hindi picture jokes facebook wallpaper, Funny Mobile SMS Jokes in Hindi Picture, Here very Funny Winter Jokes in hindi. Get here Populer and Latest Thand Jokes in hindi font, Summer Season Jokes in Hindi, Funny Joke in Hindi, Hindi Jokes, Cricket Funny Jokes in Hindi, Funny Hindi Joke on Boy, Funny Girlfriend Hindi Jokes,Hindi Jokes For Facebook Friends | Hindi Jokes, Girlfriend and Boyfriend are always part of comedy, so here are some jokes on boyfriend girlfriend., Pati-Patni or Kabutar Joke in Hindi, Boy and Girl Hindi Joke Picture, हिंदी जोक्स : चुटकुले – Jokes in Hindi – Very Funny Hindi Jokes, santa jokes, sali jokes, funny jokes, April Fools Day Jokes in Hindi For Whatsapp, Solid Bheja Fry Funny Hindi Jokes, Desi Jokes in Hindi for Whatsapp and FB Friends, Funny Mobile SMS Jokes in Hindi Pictures, Bhojpuri Album Mp3 Songs Download, Bhojpuri Album Mp3 Songs Free Download, Free Bhojpuri Mp3, Bhojpuri New Mp3, Bhojpuri Mp3 Songs, Bhojpuri Song, Bhojpuri Album Mp3,Bhojpuri Holi Mp3 Songs,Bhojpuri Navratri Mp3, Bhojpuri Songs Download, bhojpuri dj songs, bhojpuri gana, bhojpuri music, Download Bhojpuri Mp3, Bhojpuri Video, Bhojpuri Mp3 Songs, Bhojpuri Full Movie, Bhojpuri Mp4, 3gp, Full HD Video, Bhojpuri Movie Mp3 Songs, Bhojpur, Bhojpuri,Free Bhojpuri Mp3, Bhojpuri Mp3, Bhojpuri Song, Bhojpuri Mp3 Song, Bhojpurimp3, Bhojpuri gana, bhojpuri songs free download, Download bhojpuri song, bhojpuri mp3, mp3 bhojpuri song, bhojpuri movie songs and watch bhojpuri video song, bhojpuri video, bhojpuri hot song, bhojpuri ..

Saturday, 11 February 2017

Hindi Motivational Story - आजकल पीठ में बहुत दर्द रहता है।

एक दार्शनिक किसी काम से बाहर जा रहे थे। रास्ते में टैक्सी वाले का बुझा सा चेहरा देख कर पूछा, क्यों भाई बीमार हो? यह सुनकर टैक्सी वाला बोला, सर, क्या आप डॉक्टर हैं? दार्शनिक ने कहा, नहीं, पर तुम्हारा चेहरा तुम्हें थका हुआ और बीमार बता रहा है। टैक्सी वाला ठंडी आह भरते हुए बोला, हां, आजकल पीठ में बहुत दर्द रहता है। उम्र पूछने पर बताया कि वह छब्बीस साल का है। सुन कर दार्शनिक ने कहा, इतनी कम उम्र में पीठ दर्द? यह तो बिना दवा के ही ठीक हो सकता है, थोड़ा व्यायाम किया करो। लेकिन थोड़ी देर तक कुछ सोचने के बाद दार्शनिक ने फिर पूछा, क्यों भाई, आजकल क्या धंधे में भी कड़की चल रही है? टैक्सी वाला चौंका, 'साहब, आपको मेरे बारे में इतना कुछ कैसे पता है? क्या आप कोई ज्योतिषी हैं? दार्शनिक ने मुस्कराते हुए कहा, नहीं। लेकिन तुम्हारे बारे में मैं ही क्या, कोई भी ये बातें बता देगा। टैक्सी वाला हैरान होकर बोला, भला ऐसे-कैसे कोई भी मेरे बारे में सब कुछ
बता देगा? इस पर दार्शनिक बोले, जब तुम हर वक्त बुझे हुए निस्तेज चेहरे से सवारियों का स्वागत करोगे, तो भला कौन तुम्हारी टैक्सी में बैठना चाहेगा? इस तरह आमदनी अपने आप ही कम हो जाएगी। आमदनी कम होने से तुम्हें गुस्से के साथ-साथ सुस्ती का भी अहसास होगा। यह सारी बातें सुन कर टैक्सी वाला बोला, बस सर, आज आपने मुझे मेरी गलती का अहसास
करा दिया। आज से ही मैं अपनी इन कमियों को दूर करके अपने अंदर उत्साह का संचार करूंगा। इस घटना के लगभग चार-पांच वर्षों बाद एक दिन एक सज्जन ने उन दार्शनिक की पीठ पर हाथ रखते हुए मुस्कुरा कर कहा, सर कैसे हैं? दार्शनिक बोले, ठीक हूं बेटा, पर मैंने तुम्हें पहचाना नहीं। इस पर वह सज्जन बोले, सर, मैं वही टैक्सी वाला हूं जिसे आपने उत्साह और मुस्कराहट का पाठ पढ़ाया था। आपकी शिक्षा के ही कारण आज मैं एक बड़ी टैक्सी एजेंसी का मालिक हूं। और अब मैं भी हर उदास व्यक्ति को मुस्कराते हुए काम करने की सलाह देता हूं। जिंदगी में उत्साह एवं मुस्कराहट का होना बहुत जरूरी है। उत्साह बिगड़ते हुए काम को भी बना देता है, वहीं उदासीन और थका हुआ चेहरा बने-बनाए काम को बिगाड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज धैर्य व सहनशीलता की कमी के कारण हम अपनी असफलता का कारण इधर-उधर खोजते हैं, जबकि असफलता का कारण हमारे स्वयं के ही अंदर छिपा होता
है। काम कठिन हो या सरल, किंतु अगर उसे उत्साह के साथ मुस्कराते हुए किया जाए, तो वह न केवल समय से पहले पूरा होता है, बल्कि अच्छी तरह से पूरा होता है। कई बार जब हमारा काम करने का दिल नहीं होता अथवा हम उस काम को करते हुए उत्साह नहीं दिखाते तो वह काम अत्यंत कठिन और बोरियत भरा लगता है। इच्छा न होने पर काम करते समय ईर्ष्या,
क्रोध व तनाव जैसे आवेग उसकी राह में अनेक
बाधाएं खड़ी कर देते हैं। वहीं, उत्साह, मुस्कराहट, प्रेम आदि के भाव किसी काम को सहज और सरल बना देते हैं। इसके विपरीत किसी कार्य में उत्साह बनाए रखने पर उसके साथ अनेक दूसरे काम भी निबटाए जा सकते हैं। कई लोग अपने जीवन में उच्च पद प्राप्त कर लेते हैं, जबकि कई लोग साधारण स्तर तक ही पहुंच पाते हैं। इसके पीछे भी यही कारण होता है। जो तय मंजिल तक नहीं पहुंच पाते, उनमें उत्साह का अभाव होता है। यदि व्यक्ति हर सुबह
उठते ही स्वयं के अंदर उत्साह का संचार करे और मन में यह दृढ़ निश्चय करे कि आज का दिन उसके लिए अत्यंत शुभ है और आज वह अपने अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करेगा तो वास्तव में वह ऐसा कर लेगा।

----------------------------------------------------------------------------------------------
hindi jokes, comedy jokes, funny jokes, Funniest Boy Girl Jokes,Solid Bheja Fry Funny Hindi Jokes, Jokes in Hindi, Student Teacher Joke In Hindi, santa banta jokes, santa banta funny jokes, Latest Hindi Double mean Jokes for Whatsapp, hindi jokes, comedy jokes, funny jokes, attitude jokes, attitude whatsapp status, funny romantic shayari sms pic, unny photos for facebook in hindi Funny And Amazing Pictures on Funny Pictures Jokes In Hindi For Facebook, FUNNY QUOTES FOR FB IN HINDI on Funny Images With Hindi Quotes For Facebook, Funny hindi jokes,Funny Jokes Quotes,Funny pictures quotes,funny hindi jokes,funny food,funny happy birthday,christmas funny facts,christmas wishes greetings,christmas wishes messages,christmas picture pose ideas,christmas theme,christmas tree picture,2010, Crazy Funny Pictures Jokes In Hindi, Funny Mobile SMS Jokes in Hindi Pictures, best hindi jokes hindi jokes pics latest hindi jokes marwadi jokes hindi pathan jokes hindi, funny hindi picture jokes facebook wallpaper, Funny Mobile SMS Jokes in Hindi Picture, Here very Funny Winter Jokes in hindi. Get here Populer and Latest Thand Jokes in hindi font, Summer Season Jokes in Hindi, Funny Joke in Hindi, Hindi Jokes, Cricket Funny Jokes in Hindi, Funny Hindi Joke on Boy, Funny Girlfriend Hindi Jokes,Hindi Jokes For Facebook Friends | Hindi Jokes, Girlfriend and Boyfriend are always part of comedy, so here are some jokes on boyfriend girlfriend., Pati-Patni or Kabutar Joke in Hindi, Boy and Girl Hindi Joke Picture, हिंदी जोक्स : चुटकुले – Jokes in Hindi – Very Funny Hindi Jokes, santa jokes, sali jokes, funny jokes, April Fools Day Jokes in Hindi For Whatsapp, Solid Bheja Fry Funny Hindi Jokes, Desi Jokes in Hindi for Whatsapp and FB Friends, Funny Mobile SMS Jokes in Hindi Pictures, Bhojpuri Album Mp3 Songs Download, Bhojpuri Album Mp3 Songs Free Download, Free Bhojpuri Mp3, Bhojpuri New Mp3, Bhojpuri Mp3 Songs, Bhojpuri Song, Bhojpuri Album Mp3,Bhojpuri Holi Mp3 Songs,Bhojpuri Navratri Mp3, Bhojpuri Songs Download, bhojpuri dj songs, bhojpuri gana, bhojpuri music, Download Bhojpuri Mp3, Bhojpuri Video, Bhojpuri Mp3 Songs, Bhojpuri Full Movie, Bhojpuri Mp4, 3gp, Full HD Video, Bhojpuri Movie Mp3 Songs, Bhojpur, Bhojpuri,Free Bhojpuri Mp3, Bhojpuri Mp3, Bhojpuri Song, Bhojpuri Mp3 Song, Bhojpurimp3, Bhojpuri gana, bhojpuri songs free download, Download bhojpuri song, bhojpuri mp3, mp3 bhojpuri song, bhojpuri movie songs and watch bhojpuri video song, bhojpuri video, bhojpuri hot song, bhojpuri ..

Tuesday, 7 February 2017

Hindi Motivational Story - मंगल की कामना

बुद्ध अपने भिक्षुओं से कहते थे कि तुम चौबीस घण्टे, राह पर कोई दिखे उसकी मंगल की कामना करना। 
वृक्ष भी मिल जाए तो उसकी मंगल की कामना करके उसके पास से गुजरना।
पहाड़ भी दिख जाए तो मंगल की कामना करके उसके निकट से गुजरना।
राहगीर दिख जाए अनजान, तो उसके पास से मंगल की कामना करके राह से गुजरना। 
एक भिक्षु ने पूछा, इससे क्या फायदा? 
बुद्ध ने कहा, इसके दो फायदे हैं। 
पहला तो यह कि तुम्हें गाली देने का अवसर न मिलेगा। तुम्हें बुरा खयाल करने का अवसर न मिलेगा। तुम्हारी शक्ति नियोजित हो जाएगी मंगल की दिशा में। 
और
दूसरा फायदा यह कि जब तुम किसी के लिये मंगल की कामना करते हो तो तुम उसके भीतर भी रिजोनेंस, प्रतिध्वनि पैदा करते हो। 
वह भी तुम्हारे लिए मंगल की कामना से भर जाता है।

----------------------------------------------------------------------------------------------
hindi jokes, comedy jokes, funny jokes, Funniest Boy Girl Jokes,Solid Bheja Fry Funny Hindi Jokes, Jokes in Hindi, Student Teacher Joke In Hindi, santa banta jokes, santa banta funny jokes, Latest Hindi Double mean Jokes for Whatsapp, hindi jokes, comedy jokes, funny jokes, attitude jokes, attitude whatsapp status, funny romantic shayari sms pic, unny photos for facebook in hindi Funny And Amazing Pictures on Funny Pictures Jokes In Hindi For Facebook, FUNNY QUOTES FOR FB IN HINDI on Funny Images With Hindi Quotes For Facebook, Funny hindi jokes,Funny Jokes Quotes,Funny pictures quotes,funny hindi jokes,funny food,funny happy birthday,christmas funny facts,christmas wishes greetings,christmas wishes messages,christmas picture pose ideas,christmas theme,christmas tree picture,2010, Crazy Funny Pictures Jokes In Hindi, Funny Mobile SMS Jokes in Hindi Pictures, best hindi jokes hindi jokes pics latest hindi jokes marwadi jokes hindi pathan jokes hindi, funny hindi picture jokes facebook wallpaper, Funny Mobile SMS Jokes in Hindi Picture, Here very Funny Winter Jokes in hindi. Get here Populer and Latest Thand Jokes in hindi font, Summer Season Jokes in Hindi, Funny Joke in Hindi, Hindi Jokes, Cricket Funny Jokes in Hindi, Funny Hindi Joke on Boy, Funny Girlfriend Hindi Jokes,Hindi Jokes For Facebook Friends | Hindi Jokes, Girlfriend and Boyfriend are always part of comedy, so here are some jokes on boyfriend girlfriend., Pati-Patni or Kabutar Joke in Hindi, Boy and Girl Hindi Joke Picture, हिंदी जोक्स : चुटकुले – Jokes in Hindi – Very Funny Hindi Jokes, santa jokes, sali jokes, funny jokes, April Fools Day Jokes in Hindi For Whatsapp, Solid Bheja Fry Funny Hindi Jokes, Desi Jokes in Hindi for Whatsapp and FB Friends, Funny Mobile SMS Jokes in Hindi Pictures, Bhojpuri Album Mp3 Songs Download, Bhojpuri Album Mp3 Songs Free Download, Free Bhojpuri Mp3, Bhojpuri New Mp3, Bhojpuri Mp3 Songs, Bhojpuri Song, Bhojpuri Album Mp3,Bhojpuri Holi Mp3 Songs,Bhojpuri Navratri Mp3, Bhojpuri Songs Download, bhojpuri dj songs, bhojpuri gana, bhojpuri music, Download Bhojpuri Mp3, Bhojpuri Video, Bhojpuri Mp3 Songs, Bhojpuri Full Movie, Bhojpuri Mp4, 3gp, Full HD Video, Bhojpuri Movie Mp3 Songs, Bhojpur, Bhojpuri,Free Bhojpuri Mp3, Bhojpuri Mp3, Bhojpuri Song, Bhojpuri Mp3 Song, Bhojpurimp3, Bhojpuri gana, bhojpuri songs free download, Download bhojpuri song, bhojpuri mp3, mp3 bhojpuri song, bhojpuri movie songs and watch bhojpuri video song, bhojpuri video, bhojpuri hot song, bhojpuri ..

Monday, 16 January 2017

Hindi Motivational Story - धैर्य

एक राजा था जिसे राज्य करते काफी समय हो चुका था बाल भी सफ़ेद होने लगे थे ।
एक दिन उसने अपने दरबार मे उत्सव रखा ।
उत्सव मे नाचने वाली एवं अपने गुरु तथा
दूर देश के राजाओं को भी आमंत्रित किया ।
राजा ने कुछ मुद्राए अपने गुरु को दी कि अगर नाचने वाली की कोई बात अच्छी लगी तो गुरु मुद्रा दे सके ।
सारी रात उत्सव चलता रहा । सुबह होने वाली थीं, नाचने वाली ने देखा कि तबले वाला ऊँघ रहा है उसको जगाने के लिये नाचने वाली ने एक दोहा पढ़ा ,
*"बहु बीती, थोड़ी रही, पल पल गयी बिहाई ।*
*एक पलक के कारने, ना कलंक लग जाए।"*
अब इस दोहे का अलग अलग व्यक्तियों ने अलग अलग अपने अपने अनुरूप अर्थ निकाला ।
*तबले वाला सतर्क हो बजाने लगा।*
*जब ये बात गुरु ने सुनी, गुरु ने सारी मोहरे उस नाचने वाली को दे दी*
वही दोहा नाचने वाली ने फिर पढ़ा तो राजा के लड़की ने अपना नवलखा हार दे दिया ।
उसने फिर वही दोहा दोहराया तो राजा के लड़के ने अपना मुकट उतारकर दे दिया ।
वही दोहा दोहराने लगी राजा ने कहा बस कर एक दोहे से तुमने नाचने वाली होते हुए भी सबको लूट लिया है ।
जब ये बात राजा के गुरु ने सुनी गुरु के नेत्रो मे जल आ गया और कहने लगा, " राजा इसको तू नाचनेवाली न कह, ये तो मेरी गुरू है ।
*इसने मुझें ज्ञान दिया है कि मै सारी उम्र जंगलो मे भक्ति करता रहा और आखरी समय मे नाच देखने आ गया हूँ। भाई मै तो चला।*
*राजा की लड़की ने कहा, " आप मेरी शादी नहीं कर रहे थे, आज मैंने किसी के साथ भागकर अपना जीवन बर्बाद कर लेना था । इसनें मुझे सुमति दी है कि कभी तो तेरी शादी होगी । क्यों अपने पिता को कलंकित करती है ? "*
*राजा के लड़के ने कहा, " आप मुझे राज्य नहीं दे रहे थे । मैंने आपके सिपाहियो से मिलकर आपका क़त्ल करवा देना था । इसने समझाया है कि आखिर राज्य तो तुम्हे ही मिलना है । क्यों अपने पिता के खून का इलज़ाम अपने सर लेते हो?*
जब ये बातें राजा ने सुनी तो राजा ने सोचा क्यों न मै अभी राजतिलक कर दूँ , गुरु भी मौजूद है ।
उसी समय राजतिलक कर दिया और लड़की से कहा बेटा, " मैं आपकी शादी जल्दी कर दूँगा। "
*नाचने वाली बोली , " मेरे एक दोहे से इतने लोग सुधर गए, मै तो ना सुधरी। आज से मै अपना धंधा बंद करती हूँ।*
*हे प्रभु! आज से मै भी तेरा नाम सुमिरन करुँगी ।*
समझ आने की बात है, दुनिया बदलते देर नहीं लगती। एक दोहे की दो लाईनों में इतना सामर्थ्य जुट सकता है। थोड़ा धैर्य रखने की ज़रूरत है।
"प्रशंसा" से "पिंघलना" मत,
"आलोचना" से "उबलना" मत,
निस्वार्थ भाव से कर्म कर
क्योंकि इस "धरा" का, इस "धरा" पर सब "धरा रह जायेगा ।
"मैं सर्वश्रेष्ठ हूँ" यह आत्मविश्वास है, लेकिन "सिर्फ मैं ही सर्वश्रेष्ठ हूँ" यह अहंकार है..
अहंकार से जिनका, मन मैला है ,
करोड़ों की भीड़ में भी, वह अकेला है !

Hindi Motivational - Vastu Tips

१. घर में सुबह सुबह कुछ देर के लिए भजन अवशय लगाएं ।
💥२. घर में कभी भी झाड़ू को खड़ा करके नहीं रखें, उसे पैर नहीं लगाएं, न ही उसके ऊपर से गुजरे अन्यथा घर में बरकत की कमी हो जाती है। झाड़ू हमेशा छुपा कर रखें |
💥३. बिस्तर पर बैठ कर कभी खाना न खाएं, ऐसा करने से धन की हानी होती हैं। लक्ष्मी घर से निकल जाती है1 घर मे अशांति होती है1
💥४. घर में जूते-चप्पल इधर-उधर बिखेर कर या उल्टे सीधे करके नहीं रखने चाहिए इससे घर में अशांति उत्पन्न होती है।
💥५. पूजा सुबह 6 से 8 बजे के बीच भूमि पर आसन बिछा कर पूर्व या उत्तर की ओर मुंह करके बैठ कर करनी चाहिए । पूजा का आसन जुट अथवा कुश का हो तो उत्तम होता है |
💥६. पहली रोटी गाय के लिए निकालें। इससे देवता भी खुश होते हैं और पितरों को भी शांति मिलती है |
💥७.पूजा घर में सदैव जल का एक कलश भरकर रखें जो जितना संभव हो ईशान कोण के हिस्से में हो |
💥८. आरती, दीप, पूजा अग्नि जैसे पवित्रता के प्रतीक साधनों को मुंह से फूंक मारकर नहीं बुझाएं।
💥९. मंदिर में धूप, अगरबत्ती व हवन कुंड की सामग्री दक्षिण पूर्व में रखें अर्थात आग्नेय कोण में |
💥१०. घर के मुख्य द्वार पर दायीं तरफ स्वास्तिक बनाएं |
💥११. घर में कभी भी जाले न लगने दें, वरना भाग्य और कर्म पर जाले लगने लगते हैं और बाधा आती है |
💥१२. सप्ताह में एक बार जरुर समुद्री नमक अथवा सेंधा नमक से घर में पोछा लगाएं | इससे नकारात्मक ऊर्जा हटती है |
💥१३. कोशिश करें की सुबह के प्रकाश की किरणें आपके पूजा घर में जरुर पहुचें सबसे पहले |
💥१४. पूजा घर में अगर कोई प्रतिष्ठित मूर्ती है तो उसकी पूजा हर रोज निश्चित रूप से हो, ऐसी व्यवस्था करे |

"पानी पीने का सही वक़्त".
(1) 3 गिलास सुबह उठने के बाद,
.....अंदरूनी उर्जा को Activate
करता है...
(2) 1 गिलास नहाने के बाद,
......ब्लड प्रेशर का खात्मा करता है...
(3) 2 गिलास खाने से 30 Minute पहले,
........हाजमे को दुरुस्त रखता है..
(4) आधा गिलास सोने से पहले,
......हार्ट अटैक से बचाता है..

यह बहुत अच्छा Msg है

Please इसे सब ग्रुपस में Frwd कर दिया जाये,नहीं आ सकता दुबारा क्योंकि इस साल (२०१७)फरवरी में चार रविवार, चार सोमवार, चार मंगलवार, चार बुधवार, चार बृहस्पतिवार, चार शुक्रवार, चार शनिवार.

यह प्रत्येक 823 साल में एक बार होता है।

यह धन की पोटली कहलाता है।

इसलिए कम से कम पाँच लोगों को या पाँच ग्रुप में भेजें और पैसा चार दिन में आयेगा।

चाॅयनिज  पर आधारित है।

पढ़ने के 1 1 मिनट के अंदर भेजेंo

Hindi Motivational Quotes - नमन

"पहली नमन उस परमात्मा को,
         जिन्होंने हमें बनाया है".

     "दूसरी प्रणाम माता पिता को,
                जिन्होंने हमें
       अपनी गोद में खिलाया है".

       "तीसरी प्रणाम गुरुओं को,
               जिन्होंने हमको
       वेद और ज्ञान सिखाया है".

 "चौथी और सबसे महत्वपूर्ण प्रणाम
                  "आप को",

         "जिन्होंने हमें अपने साथ
       जुडऩे का मौका दिया  है"
              
    🙏🌹 Good Morning 🌹🙏

Tuesday, 5 July 2016

hindi motivational story सदमार्ग चिंतामुक्त होता हैं

हिंदी कहानी : सदमार्ग चिंतामुक्त होता हैं 
------------------------------------------
अवध देश के एक राजा थे जो बहुत दयालु एवम न्याय प्रिय थे जिसकी ख्याति अन्य राज्यों में भी फैली हुई थी | उनके न्याय के लिए सभी उनकी प्रशंसा करते थे | प्रजा को भी अपने राजा पर नाज़ था | न्यायसंगत राजा होता हैं तो प्रजा में खुशहाली होती हैं और प्रजा भी सदमार्ग पर ही रहती हैं |
एक दिन कि घटना थी राजा के पुत्र ने एक गंभीर अपराध किया जिस पर प्रजा में बात होने लगी कि अब राजा क्या निर्णय लेंगे | लेकिन राजा ने अपने पुत्र को गंभीर अपराध की कड़ी सजा दी | पर इसके बाद भी राजा के लिए अपशब्द सुनाई देने लगे | प्रजा में काना फूसी शुरू हो गई | यह देख राजा अत्यंत दुखी थे |
एक दिन उन्होंने अपने विद्वान् मंत्री से इस विषय पर बात की कि हे महामंत्री ! हमने तो न्यायसंगत ही निर्णय लिया पर इस अपयश का क्या कारण हो सकता हैं ?
मंत्री ने सरलता से उत्तर दिया – हे महाराज जब आसमान में बदली छाती हैं तो एक छोटा सा बादल भी सूर्य के तेज को कम कर देता हैं लेकिन बादल छटते ही सूर्य अपने तेज के साथ पुनह निकलता हैं उससे उसकी ख्याति में कोई प्रभाव नहीं पड़ता | आपके बेटे से बड़ा अपराध हुआ हैं लेकिन आपका निर्णय न्याय संगत हैं इसलिए आपके यश में इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा | यह सुनकर राजा को संतुष्टि का अनुभव हुआ और वे अपने कार्यो में लग गए |
कहानी की शिक्षा :
जब इंसान धर्म के मार्ग पर न्याय संगत निर्णय लेता हैं तो उसे डरने की जरुरत नहीं होती | अगर सत्य मार्ग ही जीवन हैं तो मनुष्य को अपने कर्म करते रहना चाहिए किसी तरह के अपयश की चिंता में नहीं पड़ना चाहिये |
उसी तरह जब राजा न्यायप्रिय होता हैं तो प्रजा में संतुष्टि का भाव होता हैं और वह राज्य समृद्ध और खुशहाल होता हैं |
आज के समय में यह बात नेताओं पर लागू होती हैं देश में नेता भ्रष्ट हैं इसलिए जनता में आक्रोश और निर्बलता का भाव हैं | और इसी कारण देश में आये दिन क्राइम बढ़ते ही चले जा रहे हैं क्यूंकि देश के शीर्ष पर बैठने वाले यह नेता भी अपराधी हैं |
जब तक प्रधान में उचित गुणों का समावेश नहीं होता तब तक उससे जुड़े लोगों में इसकी अपेक्षा रखना गलत हैं | आज देश में क्राइम ने इतना आतंक फैला दिया हैं कि यकीन का नाम ही ख़त्म हो गया हैं | जिस कारण आज कल विश्वासघाती को नहीं दुनियाँ विश्वास करने वालो को कोसती हैं |
कहानियाँ जीवन में बहुत मायने रखती हैं | कई बार बड़ी से बड़ी डिग्री भी ज्ञान नहीं देती और एक छोटी सी कहानी जीवन बदल देती हैं | शिक्षाप्रद कहानी को आधार बनाकर अपने बच्चो को जीवन का सच्चा ज्ञान दे |

---
Copied from social media

Subscribe

loading...

Ad