Monday 14 March 2016

हिंदी मुहावरे 16

गूलर का कीड़ा - (अल्पज्ञ व्यक्ति)
वाक्य प्रयोग- सोनाली को कुछ नही आता वह तो गूलर का कीड़ा है।

गोता खाना - (डूबना, धोखा खाना)
वाक्य प्रयोग- मैं तो उसकी चिकनी-चुपड़ी बातों से गोता खा गया।

घंटा दिखाना - (कोई वस्तु न देना)
वाक्य प्रयोग- मैनै मेरी पेंसिल कविता से मांगी तो उसने घंटा दिखाया।

घट-घट में बसना - (हर एक मनुष्य के हृदय में रहना)
वाक्य प्रयोग- भगवान तो हमारे घट-घट में बसे है।

घड़ियाँ गिनना - (बेताबी से इंतज़ार करना)
वाक्य प्रयोग- सरस्वती मासिक वेतन के लिये बेताबी से घड़ियाँ गिनती रहती है।

घड़ों पानी पड़ना - (दूसरों के सामने हीन सिद्ध होने पर अत्यंत लज्जित होना)
वाक्य प्रयोग- हंसिका एक लड़के के साथ पाये जाने पर मानो हंसिका पर घड़ों पानी पड़ना।

घपले में पड़ना - (खटाई में पड़ना)
वाक्य प्रयोग- जगन गलत काम करता था उसके साथ रहने के कारण योगेश भी घपले में पड़ गया।

घमंड में चूर होना - (अभिमान का अंत होना)
वाक्य प्रयोग- मोनिका अपने आपको बहुत बुद्धिमान समझती थी लेकिन सुनीता से मिलने के बाद उसका घमंड में चूर हो गया।

घर करना - (जमना, बैठना)
वाक्य प्रयोग- मुकेश की तीखी बात संजू भाभी के दिल में घर कर गई।

घर का न घाट का - (बेकाम, निकम्मा)
वाक्य प्रयोग- शैलेश ने पुरानी नौकरी छोड़ दी लेकिन अब नयी नौकरी नहीं मिलने के कारण वह घर का रहा न घाट का।

घर फूंककर तमाशा देखना - (दौलत उड़ाकर मौज करना)
वाक्य प्रयोग- अब इन लोगो को कौन समझाये की घर फूंककर तमाशा देखने से क्या लाभ?

घर में भूंजी भाँग न होना - (अत्यंत निर्धन होना)
वाक्य प्रयोग- तु कोई काम तो करता नहीं इसलिए तेरे घर में भूंजी भाँग भी नहीं है।

घाट-घाट का पानी पीना - (अनेक स्थलों का अनुभव होना)
वाक्य प्रयोग- लता तो घाट-घाट का पानी पी हुई है।

घात में रहना - (हानि पहुँचाने के लिए ताक में रहना)
वाक्य प्रयोग- लोकेश, रोहन को नुकसान पहुँचाने के लिए हमेशा घात में रहता है।

घाव पर नमक छिड़कना - (दुखी व्यक्ति को और दुखी करना)
वाक्य प्रयोग- दिनेश को एक लाख का नुकसान हो गया अब सुनील उसके घाव पर नमक छिड़कता रहता है।

घाव पर मरहम रखना - (सांत्वना देना)
वाक्य प्रयोग- दिनेश को एक लाख का नुकसान हो गया अब उसके घरवाले उसके घावों पर मरहम लगाने कोशिश कर रहे है।

Subscribe

loading...

Ad