Monday 14 March 2016

हिंदी मुहावरे 5

कमर कसना - (तैयार होना) वाक्य प्रयोग- शत्रुओं से लड़ने के लिए भारतीयों को कमर कसकर तैयार हो जाना चाहिए।

अंचल पसारना - (नम्रता से मांगना) वाक्य प्रयोग- जरूरतमंद हर किसी के आगे अंचल पसारता है।

कलेजा मुँह का आना - (भयभीत होना) वाक्य प्रयोग- गुंडे को देख कर उसका कलेजा मुँह को आ गया।

अंजर पंजर ढीले होना - (पुर्जो का बिगड़ जाना/अंग-अंग ढीले होना) वाक्य प्रयोग- दस किलोमिटर चलते ही उसके तो अंजर पंजर ढीले हो गए।

कलेजे पर सांप लोटना - (ईर्ष्या करना) वाक्य प्रयोग- राम के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर मोहन की माँ के कलेजे पर सांप लोट गया।

अंटी बाज - (दगाबाज) वाक्य प्रयोग- सावधान रहना, वह अंटीबाज है।

कमर टूट जाना - (बहुत बड़ी हानि होना)
वाक्य प्रयोग- डाकुओं ने जब से उसके घर को लूटा है, उसकी कमर ही टूट गयी है।

अंटी में रखना - (छिपाकर रखना) वाक्य प्रयोग- सत्य कभी अंटी में नहीं रखा रहता।

किताब का कीड़ा होना - (पढाई के अलावा कुछ न करना) वाक्य प्रयोग- विद्यार्थी को केवल किताब का कीड़ा नहो होना चाहिए।
अंधा बनना - (जान-बूझकर किसी बात पर ध्यान न देना) वाक्य प्रयोग- भाई, तुम्हारी मर्जी है, तुम जान-बूझकर अँधे बन रहे हो।

ऊँच-नीच समझाना - (भलाई-बुराई समझाना) वाक्य प्रयोग- अभिनव ने बहुत ऊँच-नीच सुझाया, लेकिन रघु पर कोई असर नहीं हुआ।

चल बसना - (मर जाना) वाक्य प्रयोग- उसकी माँ अचानक ही चल बसी।
ऊँट के मुँह में जीरा - (आवश्यकता से बहुत कम) वाक्य प्रयोग- एक लड्डू तो बहुत कम है, ये तो ऊँट के मुँह में जीरा बात हो गयी।

चार चाँद लगाना - (चौगुनी शोभा देना) वाक्य प्रयोग- निबन्धों में मुहावरों का प्रयोग करने से चार चाँद लग जाता है।

ऊलजलूल बकना - (फालतु बातें करना) वाक्य प्रयोग- महेन्द्र, तुम सठिया गए हो, तभी तो ऐसी ऊल-जलूल बातें करते हो।

चिकना घड़ा होना - (बेशर्म होना) वाक्य प्रयोग- तुम ऐसा चिकना घड़ा हो तुम्हारे ऊपर कहने सुनने का कोई असर नहीं पड़ता।

एक आँख न भाना - (तनिक भी अच्छा न लगना) वाक्य प्रयोग- भाभी को अपनी देवरानी का यों रानी बने बैठे रहना एक आँख न भाता था।

चिराग तले अँधेरा - (भलाई में बुराई) वाक्य प्रयोग- छात्र की मूर्खता पर शिक्षक ने कहा बेटा चिराग तले अँधेरा होता है।

एक कान सुनना, दूसरे से निकालना - (किसी बात पर ध्यान न देना) वाक्य प्रयोग- विभाग के अध्यापकों ने यह सूचना एक कान से सुनी और दूसरे से निकाल दी।

चैन की बंशी बजाना - (मौज करना) वाक्य प्रयोग- आजकल राम चैन की बंशी बजा रहा है।

एक की दो कहना - (थोड़ी बात के लिए बहुत अधिक भला-बुरा कहना) वाक्य प्रयोग- कड़ी बात तक चिन्ता नहीं, कोई एक की दो कह ले।

छक्के छुड़ाना - (परेशान करना) वाक्य प्रयोग- झाँसी की रानी ने थोड़ी सी सेना के बल पर अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिया था।

एकटक देखना - (बिना पलक गिराए देखते रहना।) वाक्य प्रयोग- मग्गी उसे मुग्ध होकर, एकटक देखती रहती है।

छप्पर फाडकर देना - (बिना मेहनत का अधिक धन पाना) वाक्य प्रयोग- ईश्वर जिसे देता है, छप्पर फाड़कर देता है।

एक तीर से दो शिकार करना - (एक युक्ति या साधन से दो काम करना) वाक्य प्रयोग- इस बार उसने ऐसी बुद्धिमानी से काम किया कि उसके शत्रु पराजित हो गए और उसके मित्रों तथा संबंधियों को अच्छे-अच्छे पद प्राप्त हो गए।इस प्रकार उसने एक तीर से दो शिकार कर लिए

टका सा जबाब देना - (साफ़ इनकार करना) वाक्य प्रयोग- मै नौकरी के लिए मैनेज़र से मिला लेकिन उन्होंने टका सा जबाब दे दिया।

टस से मस न होना - (कुछ भी प्रभाव न पड़ना) वाक्य प्रयोग- दवा लाने के लिए मै घंटों से कह रहा हूँ, परन्तु आप आप टस से मस नहीं हो रहे हैं।

टोपी उछालना - (अपमान करना) वाक्य प्रयोग- अपने घर को देखो, दूसरों की टोपी उछालने से क्या लाभ?

डकार जाना - (हड़प जाना) वाक्य प्रयोग- सियाराम अपने भाई की सारी संपत्ति डकार गया।

तिल का ताड़ बनाना - (छोटी बातों को बढ़ा देना) वाक्य प्रयोग- मै समझ रहा हूँ कि तुम तिल को ताड़ बनाकर झगड़ा कर रहे हो।

तूती बोलना - (प्रभावशाली होना) वाक्य प्रयोग- सत्ता में सोनिया गांधी की तूती बोल रही थी।

थूक कर चाटना - (बात देकर फिरना) वाक्य प्रयोग- मै राम की तरह थूक कर चाटना वाला नहीं हूँ।

दम टूटना - (मर जाना) वाक्य प्रयोग- शेर ने एक ही गोली में दम तोड़ दिया।

दाल में काला होना - (संदेह होना) वाक्य प्रयोग- हम लोगों की ओट में ये जिस तरह धीरे -धीरे बातें कर रहें है, उससे मुझे दाल में काला लग रहा है।

बाजी मारना - (जीत पाना) वाक्य प्रयोग- आज आपने खेल में बाजी मार लि।

बात बनाना - (बहाना बनाना) वाक्य प्रयोग- तुम हर काम में बात बनाना जानते हो।

भीगी बिल्ली होना - (बिलकुल डर जाना) वाक्य प्रयोग- वह अपने पापा के सामने भीगी बिल्ली हो जाता है।

Subscribe

loading...

Ad