Monday 14 March 2016

हिंदी मुहावरे 23

कलेजे पर हाथ रखना - (अपने दिल से पूछना)
वाक्य प्रयोग- अपने कलेजे पर हाथ रखकर कहो कि क्या आपने मैरा पैन नहीं तोड़ा।

कान पर जूँ न रेंगना - (बात का कोई असर ना होना)
वाक्य प्रयोग- बच्चे लाख चीखें, रोएँ-चिल्लाएँ, उस सहिष्णु जननी के कान पर कभी जूँ नहीं रेंगती।

कलेजा जलना - (तीव्र असंतोष होना)
वाक्य प्रयोग- उसकी बातें सुनकर मेरा कलेजा जल उठा।

कान भरना - (शिकायत करना)
वाक्य प्रयोग- वह मेरे विरुद्ध गुरुजी के कान भरता है।

कलेजा ठंडा होना - (संतोष हो जाना)
वाक्य प्रयोग- डाकुओं को पकड़ा हुआ देखकर गाँव वालों का कलेजा ठंढा हो गया।

काना-फूँसी करना - (बहुत धीरे-धीरे बात करना)
वाक्य प्रयोग- मैंने देखा, कुछ लोग आपस में काना-फूँसी कर रहे थे।

कलेजा थामना - (जी कड़ा करना)
वाक्य प्रयोग- अपने युवा पुत्र की मृत्यु पर माता-पिता कलेजा थामकर रह गए।

कानून छाँटना - (व्यर्थ की दलीलें देना)
वाक्य प्रयोग- आलोक हमेशा सबके सामने कानून छाँटता रहता है।

कलेजे पर पत्थर रखना - (दुख में भी धीरज रखना)
वाक्य प्रयोग- उस बेचारे की क्या कहते हों, उसने तो कलेजे पर पत्थर रख लिया है।

कानों में अंगुली डालना - (सुनने की इच्छा न होना)
वाक्य प्रयोग- जय सिंह से कभी भी कहो वह कानों में अंगुली डाल लेता है।

कलेजे पर साँप लोटना - (ईर्ष्या से जलना)
वाक्य प्रयोग- श्रीराम के राज्याभिषेक का समाचार सुनकर दासी मंथरा के कलेजे पर साँप लोटने लगा।

काफूर हो जाना - (एकाएक गायब हो जाना)
वाक्य प्रयोग- जय सिंह की नैराश्य उत्पादक दशा से सुमन की कठोरता काफूर हो गई।

Subscribe

loading...

Ad