Monday 14 March 2016

हिंदी मुहावरे 28

गज भर की छाती होना - (गर्व महसूस करना)
वाक्य प्रयोग- जब राणा प्रताप ने देखा कि शक्तिसिंह उनकी सहायता को आ रहा है तब उनकी गजभर की छाती हो गई।

हवा से बातें करना - (बहुत तेज दौड़ना)
वाक्य प्रयोग- राणा प्रताप ने ज्यों ही लगाम हिलाई, चेतक हवा से बातें करने लगा।

गंगा नहाना - (कर्तव्य और दायित्व पूरा करके निश्चिंत होना)
वाक्य प्रयोग- हनुमान को पैसा चुकाकर गणेश ने गंगा नहा लिया।

हवाई किले बनाना - (झूठी कल्पनाएँ करना)
वाक्य प्रयोग- हवाई किले ही बनाते रहोगे या कुछ करोगे भी ?

आकाश से बातें करना - (बहुत ऊँचा होना)
वाक्य प्रयोग- टी.वी.टावर तो आकाश से बाते करती है।

गाँठ बाँधना - (याद रखना)
वाक्य प्रयोग- अच्छे लड़के अपने बड़ों की शिक्षा को गाँठ बाँध लेते हैं।

उँगली पर नचाना - (वश में करना)
वाक्य प्रयोग- आजकल की औरतें अपने पतियों को उँगलियों पर नचाती हैं।

दाँत खट्टे करना - (बुरी तरह हराना)
वाक्य प्रयोग- शिवाजी ने युद्ध में औरंगजेब के दाँत खट्टे कर दिए।

कलई खुलना - (रहस्य प्रकट हो जाना)
वाक्य प्रयोग- उसने तो तुम्हारी कलई खोलकर रख दी।

हाथ मलना - (पछताना।)
वाक्य प्रयोग- बच्चों। अवसर चूक जाने पर हाथ मलना पड़ता है।

Subscribe

loading...

Ad