Monday 14 March 2016

हिंदी मुहावरे 27

कुप्पा होना - (अत्यंत प्रसन्न होना)
वाक्य प्रयोग- जिस समय वह परीक्षा में पास होने की बात सुनेगा फूलकर कुप्पा हो जाएगा।

गरदन पर छुरी फेरना - (अत्याचार करना)
वाक्य प्रयोग- उस बेचारे की गरदन पर छुरी फेरते तुम्हें शर्म नहीं आती।

कुरसी देना - (सम्मान करना)
वाक्य प्रयोग- बड़े-बड़े हाकिम उसे कुरसी देते हैं।

हाथोंहाथ - (बहुत जल्दी)
वाक्य प्रयोग- यह काम हाथोंहाथ हो जाना चाहिए।

खून लगाकर शहीद होना - (केवल दिखावटी काम)
वाक्य प्रयोग- थोड़ा-सा दिखावटी काम करके बड़े आदमियों में शामिल होने का प्रयत्न ये तो वही हुआ खून लगाकर शहीद होना।

हाथ मलते रह जाना - (पछताना)
वाक्य प्रयोग- जो बिना सोचे-समझे काम शुरू करते है वे अंत में हाथ मलते रह जाते हैं।

खेलने खाने के दिन - (बचपन या जवानी का समय)
वाक्य प्रयोग- मनीष दस वर्ष का है अभी तो उसके खेलने खाने के दिन है।

हाथ साफ करना - (चुरा लेना)
वाक्य प्रयोग- ओह ! किसी ने मेरी जेब पर हाथ साफ कर दिया।

खोद-खोदकर पूछना - (छानबीन करना)
वाक्य प्रयोग- उसने खोद-खोद कर पूछने की चेष्टा तो बहुत की परन्तु उसके पल्ले कुछ नहीं पड़ा।

हाथ-पाँव मारना - (प्रयास करना)
वाक्य प्रयोग- हाथ-पाँव मारने वाला व्यक्ति अंत में अवश्य सफलता प्राप्त करता है।

खोपड़ी भिनभिनाना - (परेशान या तंग होना)
वाक्य प्रयोग- बच्चों का शोर सुनकर मेरी खोपड़ी भिनभिना उठी।

हाथ डालना - (शुरू करना)
वाक्य प्रयोग- किसी भी काम में हाथ डालने से पूर्व उसके अच्छे या बुरे फल पर विचार कर लेना चाहिए।

गच्चा खाना - (धोखा खाना)
वाक्य प्रयोग- त्रिलोक, योगेश की बात मानकर गच्चा खा गया।

हवा लगना - (असर पड़ना)
वाक्य प्रयोग- आजकल भारतीयों को भी पश्चिम की हवा लग चुकी है।

Subscribe

loading...

Ad