Monday 14 March 2016

हिंदी मुहावरे 14

पानी फेर देना - (निराश कर देना)
वाक्य प्रयोग- उसने तो मेरी आशाओं पर पानी पेर दिया।

नौ-दो-ग्यारह होना - (भागना)
वाक्य प्रयोग- पुलिस को आते देख चोर नौ-दो ग्यारह हो गए।

पानी भरना - (तुच्छ लगना)
वाक्य प्रयोग- तुमने तो जीवन-भर पानी ही भरा है।

हिम्मत हारना - (मनोबल टूटना)
वाक्य प्रयोग- बच्चों। हिम्मत हारना कायरता की निशानी है।

अगर-मगर करना - (टालमटोल करना)
वाक्य प्रयोग- बच्चों। अगर-मगर करने से अब काम चलने वाला नहीं है।

ऋण उतारना - (कर्ज अदा करना)
वाक्य प्रयोग- यह अपने घरवाले से लड़-झगड़ कर अपना ऋण उतारने आई है।

अंगारे बरसाना - (अत्यंत गुस्से से देखना)
वाक्य प्रयोग- अभिमन्यु वध की सूचना पाते ही अर्जुन के नेत्र अंगारे बरसाने लगे।

गरदन दबाना - (विवश/मजबूर करना)
वाक्य प्रयोग- ऐसे आदमी जो दूसरे आदमियों की गरदन दबाते हैं।

आड़े हाथों लेना - (अच्छी तरह काबू करना)
वाक्य प्रयोग- श्रीकृष्ण ने कंस को आड़े हाथों लिया।

घास खोदना - (समय बरबाद करना)
वाक्य प्रयोग- सारी उम्र तुमने घास ही खोदी है।

गरदन रेतना - (ठगना)
वाक्य प्रयोग- इतना सारा रुपैया! सच कहना भाई, किसकी गरदन रेती है?

चौकड़ी भरना - (छलाँगे लगाना)
वाक्य प्रयोग- हिरन चौकड़ी भरते हुए कहीं से कहीं जा पहुँचे।

Subscribe

loading...

Ad