Monday 14 March 2016

हिंदी मुहावरे 18

चक्कर में फँसना - (झंझट में फँसना)
वाक्य प्रयोग- सोहन के साथ रहने की वजह से त्रिलोक भी पुलिस के चक्कर में आ गया।

चखचख मचना - (फालतू की बातें करना)
वाक्य प्रयोग- दीपाली, सारा और सोनाली पुरे दिन चखचख करती रहती है।

चट कर जाना - (दूसरे की वस्तु हड़प कर जाना/खा जाना)
वाक्य प्रयोग- भंडारी का नाम मत लो वो तो ऐसा है की अपने घर वालों को भी चट कर जाये।

चरणों की धूल - (किसी की तुलना में अत्यन्त नगण्य व्यक्ति)
वाक्य प्रयोग- हम सब भक्त तो भगवान के चरणों की धूल है।

चढ़ दौड़ना - (आक्रमण करना)
वाक्य प्रयोग- भक्त प्रहलाद को मारने के लिये वो राक्षस चढ़ दौड़ा।

चना-चबैना - (रूखा-सूखा भोजन)
वाक्य प्रयोग- गरीबों के लिये तो चना-चबैना ही पकवान होते है।

चपेट में आना - (चंगुल में फँसना)
वाक्य प्रयोग- वह बैचारा भी पुलिस की चपेट में आ गया।

चप्पा-चप्पा छान डालना - (हर जगह देख आना)
वाक्य प्रयोग- उसने अपने बेटे को ढुढने के लिये चप्पा-चप्पा छान डाला, पर वह कही नहीं मिला।

चरणामृत लेना - (देवमूर्ति या किसी बड़े संत महात्मा के चरण धोकर पीना)
वाक्य प्रयोग- भगवान के चरणामृत से बड़े-बड़े पापीयों के पाप धुल जाते है।

चरबी चढ़ना - (बहुत मोटा होना)
वाक्य प्रयोग- आजकल सोहन के बहुत कमाई होने से चरबी चढ़ गयी।

चलता करना - (हटा देना, भगा देना)
वाक्य प्रयोग- अपना काम हो जाने सुरेश ने मुकेश को चलता कर दिया।

चलता-पुरजा - (चालाक, व्यवहार-कुशल)
वाक्य प्रयोग- यार! कानजी तो चलता-पुरजा है वह अपका काम कर देगा।

चलता-फिरता नजर आना - (चले जाना, खिसक जाना)
वाक्य प्रयोग- यहाँ बैठिए मत, चलते-फिरते नजर आइए।

चस्का लगना - (शौक होना, आदत पड़ना)
वाक्य प्रयोग- कुछ दिनों से राकेश को पान खाने का चस्का पड़ चला है।

चहल-पहल रहना - (बहुत-से लोगों का आना-जाना, एकत्र होना)
वाक्य प्रयोग- गणेश जी के मंदिर में हमेशा चहल-पहल रहती है।

चाँद का टुकड़ा - (अत्यंत सुंदर)
वाक्य प्रयोग- अरे वाह! क्या बात है संगीता का दिल तो चाँद का टुकड़ा है।

Subscribe

loading...

Ad