Monday 14 March 2016

हिंदी मुहावरे 20

चित्त चुराना - (मन मोह लेना)
वाक्य प्रयोग- शकुन्तला ने दुष्यन्त का चित्त चुरा लिया था।

चित्र-लिखा-सा जान पड़ना - (बिलकुल मंत्रमुग्ध होना)
वाक्य प्रयोग- तुम्हारे राग से लोग ऐसे मंत्रमुग्ध हो गए हैं कि सारी रंगशाला चित्र-लिखी-सी जान पड़ती है।

चिराग तले अँधेरा होना - (जहाँ योग्यता की आशा हो वहाँ अयोग्यता होना)
वाक्य प्रयोग- अध्यापक मोहन राम का लड़का दसवीं फेल है यह तो वही बात हुयी चिराग तले अँधेरा।

चिराग लेकर ढूँढना - (बड़ी छानबीन)
वाक्य प्रयोग- धरम के सौं रूपये खौ जाने पर वह चिराग लेकर ढूँढ रहा था।

चीं-चपड़ करना - (हां-ना करना)
वाक्य प्रयोग- किसी ने जरा भी चीं-चपड़ की तो हड्डी तोड़ दूँगा।

चीं बोलना - (हार मान लेना)
वाक्य प्रयोग- दीनदयाल जी बड़ी जवांमर्दी दिखाने चले थे, पचास कदम में ही चीं बोल गए।

चींटी की चाल - (बहुत धीमी गति)
वाक्य प्रयोग- अरे यार क्या तुम भी चींटी की चाल चल रहे हो जल्दी चलो ना।

चील-झपट्टा होना - (छीना-झपटी होना या झपटकर ले जाना)
वाक्य प्रयोग- उन दोनों में बैठे-बैठे ही चील-झपट्टा हो गया।

चुटिया हाथ में होना - (किसी के पूर्णतः अधीन या नियंत्रण में होना)
वाक्य प्रयोग- अरे भाई बबली की चुटिया तो उसकी माँ के हाथ में है।

चुपड़ी और दो-दो - (दोहरा लाभ)
वाक्य प्रयोग- सोहन जयपुर गया वहां सब्जी बेची और वहां से कपड़े खरीदे, यह तो वही हुआ चुपड़ी और दो-दो।

चूँ-चूँ का मुरब्बा - (बेमेल चीजों का जोड़)
वाक्य प्रयोग- ये क्या कर रहे हो चाय में नमक डाल रहे हो ये तो चूँ-चूँ का मुरब्बा बन गया।

चूना लगाना - (ठग लेना, बेवकूफ बनाना)
वाक्य प्रयोग- नरेश तो बहुत चालाक है उसने प्रमोद को चार लाख का चूना लगा दिया।

चूर रहना - (निमग्न, डूबा हुआ, नशे में रहना, मस्त रहना)
वाक्य प्रयोग- चंद्रिका तो सोहन के प्यार/प्रेम में चूर रहती है।

चूलें ढीली होना - (थकावट होना)
वाक्य प्रयोग- दिन भर के काम से उसकी तो चूलें ढीली हो गयी।

चूल्हे में जाय - (नाश/नष्ट हो जाए)
वाक्य प्रयोग- चूल्हे में जाये वो और उसके दोस्त।

Subscribe

loading...

Ad